894 फॉरेस्ट गार्ड के पदों पर जल्द होने वाली है भर्ती, अभी से करें तैयारी

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

देहरादून/नई टिहरी। कोरोना काल में घरों में बेरोजगार बैठे युवाओं के लिए थोड़ा राहत देने वाली ख़बर है। वन विभाग में 894 फॉरेस्ट गार्ड के पदों पर जल्द भर्ती होने जा रही है।

सूत्रों की माने तो जुलाई से भर्ती प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। वन विभाग ने उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग को इसका अधियाचन भेज दिया है। इस पर आयोग इसी माह के अंत तक विज्ञप्ति जारी कर सकता है। हाईकोर्ट ने वन विभाग में खाली सभी पद छह माह के अंदर भरने के निर्देश दिए हैं। 

अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के माध्यम से वर्तमान में 1218 पदों पर भर्ती प्रक्रिया चल रही है। जुलाई और अगस्त में फिजिकल होना है। विभाग ने शुक्रवार को ही 894 फॉरेस्ट गार्ड की भर्ती के लिए अधियाचन आयोग को भेज दिया है। उम्मीद है कि जून अंतिम सप्ताह में इन पदों के लिए आयोग विज्ञप्ति जारी कर सकता है।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!