छात्र छात्राओं को मतदान के प्रति किया जागरूक

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 14 सितम्बर। शहीद बेलमती चौहान राजकीय महाविद्यालय पोखरी, क्वीली, टिहरी गढ़वाल द्वारा आज दिनांक 14 सितंबर 2023 को आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के मध्यनजर राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रहे मतदाता जागरूकता अभियान कार्यक्रम, SWEEP के अंतर्गत छात्र छात्राओं को मतदान के प्रति जागरूक करने हेतु महाविद्यालय की मतदाता जागरूकता समिति द्वारा मतदान हमारा अधिकार विषय पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभारी प्राचार्य श्रीमती सरिता सैनी द्वारा की गई। समिति के संयोजक डॉo मुकेश सेमवाल द्वारा मतदान हमारा अधिकार विषय पर अपना विस्तृत व्याख्यान दिया गया। संगोष्ठी में छात्र छात्राओं द्वारा भी इस विषय पर अपने विचार प्रस्तुत किए गए। संगोष्ठी में समिति की सदस्य डॉo सुमिता पंवार, डॉo विवेकानंद भट्ट, डॉo बंदना सेमवाल, श्री अंकित सैनी, कुo अमिता पुंडोरा, श्रीमती सुनीता आदि शिक्षणेत्तर कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!