बड़ी खबर: मंत्रिमंडल विस्तार से पहले निशंक, गंगवार और देबोश्री ने केंद्रीय मंत्रिमंडल से दिया इस्तीफा

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

नई दिल्ली। आज होने वाले कैबिनेट विस्तार में जहां कुछ नए मंत्रियों के शपथ ग्रहण दिलाई जाएगी इससे पहले ही शिक्षा मंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक, सन्तोष गंगवार और देबोश्री चौधरी की मंत्रिमंडल से छुट्टी कर दी गई है। इन मंत्रियों ने अपना इस्तीफा सौंप दिया है।

13 इंजीनियर और 5 डॉक्टरों को मिलेगा मौका

दिलचस्प: पीएम मोदी के कैबिनेट विस्तार में 13 इंजीनियर, 5 डॉक्टरों को मौका मिलेगा। इसके साथ मोदी की नई टीम में 11 महिलाओं को मौका मिल सकता है। कैबिनेट में चार पूर्व मुख्यमंत्रियों को शामिल किया जाएगा।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अपना दूसरा कार्यकाल आरंभ करने के बाद आज पहली बार केंद्रीय मंत्रिपरिषद में फेरबदल व विस्तार करने जा रहे हैं। साथ ही वित्त राज्यमंत्री अनुराग ठाकुर, पुरुषोत्तम रुपाला और जी. किशन रेड्डी का प्रमोशन हो सकता है।

आज जिन नये चेहरों के मंत्रिमंडल में शामिल होने की उम्मीद है उन्हें दिल्ली बुलाया गया है। इनमें उत्तराखण्ड से अजय भट्ट, तीरथ सिंह रावत भी शामिल हैं जो पीएम आवास में मौजूद हैं।

इसके अलावा असम के पूर्व मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल, भूपेंद्र यादव, ज्योतिरादित्य सिंधिया, नारायण राणे, सांसद सुनीता दुग्गल, मीनाक्षी लेखी, शोभा करंदलाजे, प्रीतम मुंडे, अनुप्रिया पटेल, पशुपति पारस और आरसीपी सिंह सहित कुछ अन्य नेता भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने उनके आधिकारिक आवास पर पहुंचे। जहां केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जे पी नड्डा भी प्रधानमंत्री आवास पर मौजूद हैं। आज शाम को दिल्ली में 6 बजे के करीब मोदी कैबिनेट का विस्तार होना तय है।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!