टिहरी पालिका का वर्ष 2021-22 के लिए 23 करोड़ 79 लाख रुपये का बजट पारित

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

नई टिहरी।  नगर पालिका परिषद टिहरी की बोर्ड बैठक पालिकाध्यक्ष श्रीमती सीमा कृशाली की अध्यक्षता एवं सभी सभासदगणों की उपस्थिति में संपन्न हुई।  

नगर पालिका परिषद टिहरी की बोर्ड बैठक में वर्ष 2021-22 के लिए 23 करोड़ 78 लाख 56 हजार रुपए का बजट नगर पालिका क्षेत्र के विकास के लिए पारित किया गया। जबकि इस वित्तीय वर्ष में कुल 2348.74 लाख की आय के सापेक्ष 1527.65 लाख का व्यय किया गया।

बैठक में नाली निर्माण, सड़क निर्माण, डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन, पार्किंग निर्माण सहित कई जनहित की योजनाओं पर बोर्ड में चर्चा हुई। 

बैठक में अधिशासी अधिकारी राजेंद्र सजवाण, लेखाकार चमोली, सभासद विजय कठैत, सतीश चमोली, पवन शाह, साजिदा बेगम, उर्मिला राणा, अनिता थपलियाल समेत कई सभासद व पालिका कर्मी मौजूद रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!