डीएम पौड़ी ने की केंद्र पोषित योजनाओं की समीक्षा

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

पौड़ी।  जिलाधिकारी गढ़वाल डॉ विजय कुमार जोगदण्डे की अध्यक्षता में डीसीसी/ डीएलआरसी, कृषि अवसरंचना निधि तथा कृषक उत्पादन संगठन हेतु केंद्र पोषित योजना की जनपद स्तरीय मॉनिटरिंग समिति की  बैठक  हुईं। समीक्षा के दौरान संबंधित अधिकारियों को कार्यों में तेजी लाने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

जिलाधिकारी डॉ जोगदण्डे ने कहा कि योजनाओं की जानकारी सही रुप में काश्तकारो को मिले, इसके लिए  छोटी-छोटी प्राइमरी इन्फ्रेकटेचर को बढ़ावा दें तथा लक्ष्य निर्धारित किए जाएं। कहा कि प्रथम चरण के सर्वेक्षण, डीपीआर, पंजीकरण इत्यादि कार्य 15 दिन के भीतर पूर्ण करना सुनिश्चित करेंगे। लापरवाही की दशा में एफपीओ के विरुद्ध लिखिल कार्यवाही अमल पर लायी जाएगी।

 जिलाधिकारी ने कहा कि इस संबंध मे जनपद को लगभग 20 करोड़ रुपए के लक्ष्य प्राप्त हुए है उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि जो ऋण प्रोजेक्ट पोर्टल पर प्राप्त हुए हैं उसे स्वीकृति की कार्यवाही शीघ्रता से पूर्ण करें। डीसीसी/डीएलआरसी की समीक्षा के दौरान  पीएमईजीपी, मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना तथा किसान क्रेडिट कार्ड आदि विषयों पर चर्चा हुई। 

जिलाधिकारी ने कहा कि  ऋण वितरण में समस्त बैंकों का प्रदर्शन अच्छा रहा है एम एस वाई पीएमईजीपी मे लक्ष्य से अधिक ऋण वितरण किए जा चुके हैं उन्होंने समस्त बैंकों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि भविष्य में भी इसी प्रकार ऋण वितरण का कार्य किया जाए। कहा कि ऐसे बैंकों की ब्रांच जहां ऋण वितरण/ सीडी रेस्यो का अनुपात कम रहा है उन बैंकों के साथ मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में एक सब कमेटी गठित कई जाए।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी आशीष भटगांई, लीड बैंक अधिकारी अनिल कटारिया, डीडीएम नावार्ड भूपेंद्र सिंह, सीएओ देवेंद्र सिंह, सहित कई अधिकारी उपस्थित थे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!