Ad image

मुख्यमंत्री ने उत्तरकाशी के आपदा ग्राम क्षेत्रों का भ्रमण कर दिए आवश्यक दिशा निर्देश

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

उत्तरकाशी। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी  बुधवार को आपदा प्रभावित मांडो व कंकराडी गांव पहुंचे और आपदा में मृत लोगों के परिजनों से मिलकर उन्हें सांत्वना देते हुए ढांढस बंधाया। उन्होंने आपदा प्रभावितों को हर संभव मदद का भरोसा दिया।

उन्होंने मांडो गांव की सुरक्षा हेतु गदेरे के दोनों और बाढ़ सुरक्षात्मक कार्य किये जाने के दिये निर्देश। साथ ही आपदा प्रभावित परिवारों के विस्थापन एवं अतिवृष्टि से ध्वस्त हुए पुलों व आंतरिक मार्गो के पुनर्निर्माण के निर्देश भी दिए।

मुख्यमंत्री ने आपदा में मृतक लोगों के परिजनों से मिलकर उन्हें सांत्वना दी तथा ढांढस बंधाया। उन्होंने आपदा प्रभावितों को हर संभव मदद का भरोसा दिया। साथ ही  ग्रामीणों की मांग पर माण्डो गांव के विस्थापन की प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश डीएम को दिए हैं। वहीं जल्द भू-वैज्ञानिक सर्वे कराने के बाद विस्थापन की कार्रवाई करने के निर्देश दिए। 

मांडो गांव की एक मृतक के पति देवानन्द भट्ट सर्प जोगत गांव में बेसिक स्कूल में अध्यापक है उनकी माता श्रीमती अन्नपूर्णा देवी द्वारा उनका स्थानांतरण जिला मुख्यालय की नजदीकी स्कूल में करने की मांग की। मुख्यमंत्री ने तत्काल उनका स्थानांतरण जिला मुख्यालय में करने के निर्देश डीएम को दिए। 

मांडो गांव के बाद मुख्यमंत्री कंकराड़ी गांव पहुंचे। जहां उन्होंने मृतक सुमन के परिजनों से मुलाकात की और शोकाकुल परिवार को सांत्वना दी और हर सम्भव मदद का भरोसा दिया। 

मुख्यमंत्री ने आपदा पीड़ितों को आपदा राहत की मद से रूपये 04 लाख के अतिरिक्त 01 लाख रूपये की आर्थिक सहायता मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से दिये जाने की भी घोषणा की। मुख्यमंत्री ने प्रभावित गांवों के विस्थापन, क्षतिग्रस्त पुलों व आन्तरिक मार्गों के शीघ्र निर्माण के निर्देश भी जिलाधिकारी को दिये।

मुख्यमंत्री के साथ जिले के प्रभारी मंत्री श्री गणेश जोशी, प्रभारी सचिव मुख्यमंत्री एसएन पांडेय, जिलाध्यक्ष भाजपा रमेश चौहान, ब्लाक प्रमुख शैलेंद्र कोहली, जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, एसपी मणिकांत मिश्रा, सीडीओ गौरव कुमार सहित जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!