Ad image

देहरादून में अंतर्राष्ट्रीय वन दिवस-2026 पर जागरूकता कार्यक्रम, “वन और अर्थव्यवस्था” पर हुआ मंथन

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

देहरादून, 20 मार्च 2026 । भारतीय वानिकी अनुसंधान एवं शिक्षा परिषद के अंतर्गत वन अनुसंधान संस्थान (एफ.आर.आई), देहरादून में अंतर्राष्ट्रीय वन दिवस-2026 के अवसर पर एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का विषय “वन और अर्थव्यवस्था” रखा गया, जिसका उद्देश्य कर्मचारियों, विद्यार्थियों और शोधार्थियों को वनों के संरक्षण, संवर्धन और सतत उपयोग के महत्व के प्रति जागरूक करना था।
कार्यक्रम में बताया गया कि वन केवल पर्यावरणीय संतुलन बनाए रखने तक सीमित नहीं हैं, बल्कि वे देश की अर्थव्यवस्था, आजीविका और सामाजिक विकास को भी मजबूती प्रदान करते हैं।
इस अवसर पर विस्तार प्रभाग की प्रमुख श्रीमती ऋचा मिश्रा ने अपने संबोधन में वनों के पर्यावरणीय, आर्थिक और सामाजिक महत्व को विस्तार से समझाया। उन्होंने कहा कि वन पारिस्थितिक स्थिरता के लिए अत्यंत आवश्यक हैं और आजीविका सुरक्षा के साथ-साथ आर्थिक विकास में भी अहम भूमिका निभाते हैं।
कार्यक्रम के अंतर्गत “अपने वन वृक्ष प्रजातियों को जानें” विषय पर एक प्रकृति भ्रमण (नेचर वॉक) भी आयोजित किया गया। इसमें वैज्ञानिक-जी डॉ. अनुप चंद्रा और वैज्ञानिक-डी डॉ. प्रवीण कुमार वर्मा ने प्रतिभागियों को विभिन्न वृक्ष प्रजातियों की पहचान, उनके वैज्ञानिक व स्थानीय नाम, उपयोग तथा उनके पारिस्थितिक और आर्थिक महत्व की व्यावहारिक जानकारी दी।
कार्यक्रम का समापन वैज्ञानिक ‘सी’ श्री लोकिन्दर शर्मा द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। उन्होंने सभी अतिथियों, विशेषज्ञों, प्रतिभागियों और आयोजन टीम का सफल आयोजन के लिए आभार व्यक्त किया।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!