दिलीप कुमार मुंबई के जुहू कब्रिस्‍तान में सुपुर्द- ए-खाक

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

मुंम्बई।

बॉलिवुड के ‘पहले सुपरस्टार’ और ‘ट्रेजिडी किंग’ दिलीप कुमार का आज सुबह निधन हो गया। उनके पार्थ‍िव शरीर को खार स्‍थ‍ित उनके घर से एम्‍बुलेंस में सांताक्रूज कब्रिस्‍तान ले जाया गया, जहां जुहू कब्रिस्तान में उन्हें सुपुर्द-ए-खाक किया गया है। इस मौके पर उनकी पत्नी सायरबानो ने कब्रिस्तान जाकर दिलीप साहब को आखिरी सलाम किया।

बता दें कि उनके निधन पर मौजूद सभी की आंखें नम है। पत्‍नी सायरा बानो बेसुध सी नजर आ रही थीं। दिलीप कुमार 98 साल के थे। पिछले काफी समय से बीमार चल रहे थे। उन्होँने मुंबई के खार स्‍थ‍ित हिंदुजा अस्‍पताल में सुबह 7:30 बजे आख‍िरी सांसें लीं। उनके निधन से पूरे बॉलिवुड में शोक की लहर दौड़ गई है। 

दिलीप कुमार का पार्थ‍िव शरीर सुबह करीब 9:30 बजे अस्‍पताल से बाहर लाया गया। वहां से सीधे पार्थ‍िव शरीर को उनके घर ले जाया गया, जहां दिनभर मुख्‍यमंत्री उद्धव ठाकरे से लेकर शाहरुख खान, रणबीर कपूर, धर्मेंद्र समेत  अनेक फिल्मी हस्तियों ने उनके अंतिम दर्शन किए। बता दें  कि धर्मेंद्र अपने फार्महाउस से सीधे खार स्‍थ‍ित दिलीप साहब के घर पहुंचे हैं। दोनों ऐक्‍टर बहुत करीब रहे हैं। धर्मेंद्र से पहले शबाना आजमी भी दिलीप कुमार के घर पहुंच चुकी थीं उन्होँने भी उनके अन्तिम दर्शन किए ।

शाहरुख खान को भी जब खबर मिली तो वह भी श्रद्धांजलि देने उनके घर पहुंचे। शाहरुख को दिलीप साहब अपना बेटा जैसे समझते थे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!