पूर्व सीएम त्रिवेंद्र रावत कल से चमोली दौरे पर

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

चमोली। मा0 पूर्व मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत जनपद चमोली के चार दिवसीय भ्रमण पर पहुॅच रहे है। अपने भ्रमण कार्यक्रम के अनुसार मा0 पूर्व मुख्यमंत्री 16 जुलाई की सायं 3ः30 बजे कर्णप्रयाग व सिमली में वृक्षारोपण करने के बाद 5ः30 बजे भराड़ीसैंण, गैरसैंण पहुंचकर रात्रि विश्राम करेंगे। 

अगले दिन 17 जुलाई को प्रातः 9 बजे भराडीसैंण से प्रस्थान कर 10ः30 बजे कर्णप्रयाग में पार्टी कार्यकर्ताओं से भेंटवार्ता करेंगे। इसके बाद 12ः15 बजे पीपलकोटी में वृक्षारोपण कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे। तत्पश्चात पाखी होते हुए 3.30 बजे कल्पेश्वर तथा यहां से प्रस्थान कर रात्रि विश्राम वन विश्राम गृह जोशीमठ में करेंगे। 

अगले दिन 18 जुलाई को सुबह 10ः30 बजे भविष्य बद्री तथा 12 बजे तपोवन में वृक्षारोपण कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे। इसके बाद जोशीमठ में अल्प विश्राम करने के बाद सायं 4ः00 बजे गोपेश्वर पहुंचकर रात्रि विश्राम सर्किट हाउस गोपेश्वर में करेंगे। वह 19 जुलाई को प्रातः 9 बजे गोपेश्वर से चोपता, जनपद रुद्रप्रयाग के लिए प्रस्थान करेंगे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!