विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में भारत को मिला स्वर्ण पदक

Govind Pundir
3 Min Read
खबर को सुनें

प्रिया मलिक ने 75 किलोग्राम भारवर्ग में देश को दिलाया स्वर्ण पदक और वर्षा ने कांस्य

हंगरी। हंगरी से सुखद खबर आई है। भारत की प्रिया मलिक ने 75 किलोग्राम भार वर्ग में देश को पहला स्वर्ण पदक दिलाया है। जबकि एक अन्य भारतीय खिलाड़ी वर्षा ने 65 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक जीता है।”

भारत की एक और युवा पहलवान तनु भी विश्व चैंपियन बनी हैं। तनु ने अपने  मुकाबले में एक भी अंक नहीं गंवाते हुए 43 किलोग्राम  भारवर्ग में खिताब अपने नाम किया। उसने फाइनल में बेलारूस की वालेरिया मिकिसिच को मात दी है।

बता दें कि प्रिया मलिक ने हंगरी के बुडापेस्ट में विश्व कैडेट कुश्ती चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीता है। प्रिया मलिक का अगला लक्ष्य ओलंपिक में देश का प्रतिनिधित्व करना है। प्रिया मलिक ने हंगरी में आयोजित की जा रही इस चैंपियनशिप में महिलाओं के 75 किलोग्राम भारवर्ग स्वर्ण पदक अपने नाम किया है। मलिक ने वर्ल्ड कैडेट कुश्ती चैंपियनशिप में बेलारूस की पहलवान को 5-0 से पराजित कर स्वर्ण पदक झटका है।

देखिए प्रिया ने कब कब जीता सोना

प्रिया 2019 में पुणे में खेलो इंडिया में स्वर्ण पदक, 2019 में दिल्ली में 17वीं स्कूल गेम्स में स्वर्ण पदक और 2020 में पटना में नेशनल कैडेट चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीत चुकी हैं। प्रिया मलिक ने साल 2020 में हुए राष्ट्रीय स्कूल खेलों में स्वर्ण जीता था। 

हरियाणा के खेल मंत्री ने दी बधाई 

इस उपलब्धि पर हरियाणा के खेल मंत्री संदीप सिंह ने उन्हें बधाई दी है। उन्होंने लिखा, “महिला कुश्ती खिलाड़ी प्रिया मलिक, हरियाणा की बेटी को हंगरी के बुडापेस्ट में आयोजित विश्व कैडेट रेसलिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने पर बधाई।”

प्रिया की इस सफलता पर ट्विटर पर उनको बधाई देने वाले लोगों का तांता लगा है।प्रिया चौधरी भरत सिंह मेमोरियल खेल स्कूल निडानी की खिलाड़ी है।

कौन हैं प्रिया मलिक

प्रिया मलिक चौधरी भरत सिंह मेमोरियल खेल स्कूल निडानी की खिलाड़ी है। उनके पिता का नाम जय भगवान निडानी है जो सेना से सेवानिवृत्त हैं। प्रिया के कोच अंशु मलिक ने कहा कि इसके बाद अगले ओलंपिक में प्रिया भी देश का प्रतिनिधित्व करेगी।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!