Ad image

उद्योग व्यापार मंडल चंबा के पुंडीर बने अध्यक्ष और धीरज रावत सचिव

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 2अक्टूबर 2024। उद्योग व्यापार मंडल चंबा इकाई के चुनाव संपन्न हुए। जिसमें अध्यक्ष सचिव और कोषाध्यक्ष तीनों पदाधिकारी सर्व समिति से निर्विरोध चुने गए। कार्यकारिणी का विस्तार जल्द किया जाएगा। चुनाव के बाद निर्वाचित पदाधिकारियों ने मुख्य बाजार में विजयी जुलूस निकाला।
बुधवार को उद्योग व्यापार मंडल चंबा इकाई के चुनाव संपन्न हुए। शुरुआत में काफी देर तक चुनाव को लेकर चर्चा हुई और माहौल गर्म रहा। अध्यक्ष पद पर कई दावेदार सामने आए। अंत में सर्व सम्मति से बलवीर सिंह पुंडीर अध्यक्ष, धीरज रावत सचिव और अमित चौहान कोषाध्यक्ष चुने गए। विजयी प्रत्याशियों के नाम की घोषणा उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र कंडारी और प्रदेश संयुक्त मंत्री अतीक अहमद ने की।

चुनाव अधिकारी शशि भूषण भट्ट और दरमियान सिंह सजवाण की देख-रेख में चुनाव संपन्न हुए। विजयी पदाधिकारियों द्वारा जल्द ही कार्यकारिणी का विस्तार भी किया जाएगा। चुनाव के बाद निर्वाचित पदाधिकारियों ने मुख्य बाजार में विजयी जुलूस निकाला। विजयी पदाधिकारियों ने कहा कि वह जल्द ही कार्य कारिणी का विस्तार करेंगे व शपथ ग्रहण समारोह भी आयोजित किया जाएगा और उसके बाद संगठन की मजबूती व व्यापारी हितों के लिए कार्य किया जायेगा।
इस मौके पर संगठन के जिला उपाध्यक्ष कर्म सिंह तोपवाल, संयुक्त मंत्री संजय बहुगुणा, राजेंद्र सिंह राणा, शिवप्रसाद उनियाल, शक्ति प्रसाद जोशी, रुकम सिंह नेगी, चंद्र शेखर तिवाड़ी आदि व्यापारी मौजूद थे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!