Ad image

स्वामी विवेकानंद जयंती पर श्रीदेव सुमन विश्व विद्यालय के बीसीए विभाग में क्विज व भाषण प्रतियोगिता, कुलपति ने दिए आत्मविश्वास के मंत्र

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल, 12 जनवरी 2026: श्री देव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय के बीसीए विभाग ने स्वामी विवेकानंद जयंती पर विद्यार्थियों के बौद्धिक विकास के लिए क्विज और भाषण प्रतियोगिताओं का शानदार आयोजन किया।

कुलपति प्रो. एन.के. जोशी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की और युवाओं को स्वामीजी के विचारों से प्रेरणा लेने का संदेश दिया।कार्यक्रम में छात्रों ने उत्साह से भाग लिया। क्विज में रिया प्रथम, शालिनी भट्ट द्वितीय तथा अर्पिता रावत तृतीय रहीं। भाषण प्रतियोगिता में खुशी शर्मा ने पहला स्थान जीता, आंचल पुंडीर द्वितीय तथा शालिनी भट्ट तृतीय स्थान पर रहीं।

कुलपति प्रो. जोशी ने संबोधन में कहा, “स्वामी विवेकानंद के विचार युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। आत्मविश्वास, अनुशासन, परिश्रम और चरित्र निर्माण को जीवन का आधार बनाएं। युवा शक्ति ही राष्ट्र का भविष्य है।”

बीसीए विभाग के संकाय सदस्य संजय तिवारी, राहुल सुयाल और यतिन आर्य भी मौजूद रहे। उन्होंने छात्रों को स्वामीजी के जीवन दर्शन से प्रेरित होने का आह्वान किया। अंत में विजेताओं को सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!