Ad image

मनरेगा: काम किया नहीं खाते में डाल दिए 17850 रुपए, वसूली के आदेश

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

नई टिहरी। विकासखंड देवप्रयाग अंतर्गत तोली बनगढ़ ग्राम पंचायत में मनरेगा कार्यों में धांधली का एक मामला सामने आया है।

लोकपाल (मनरेगा) जगदीश प्रसाद नौटियाल ने बताया कि तोली बनगढ़ ग्राम पंचायत में मनरेगा योजना में धांधली की शिकायत उन्हें प्राप्त हुई है। शिकायतकर्ता विनोद सिंह आदि ने मनरेगा की धनराशि बिना कार्य के खातों में भिजवाने पर प्रधान की शिकायत की थी । 

नौटियाल ने बताया कि मामले की जांच में पाया गया कि करीब 10 मनरेगा मजदूर जिन्होंने कार्य ही नहीं किया उनके खातों में 17,850 रुपये रोजगार सेवक, ग्राम विकास अधिकारी व ग्राम प्रधान की देखरेख में डाले गए। मामले की खंड विकास अधिकारी देवप्रयाग से जांच कराई गई जिसमें अनियमितता सामने आई।  

नौटियाल ने बताया कि जो 17850 रुपए की  धनराशि मनरेगा मजदूरों के खातों में डाली गई थी वह वापस मनरेगा खाते में जमा कराई गई है। साथ ही प्रधान ग्राम पंचायत व संबंधित कर्मचारी पर मनरेगा एक्ट की धारा 25 के अनुसार अर्थदंड लगाया गया है। जिसकी वसूली हेतु खंड विकास अधिकारी देवप्रयाग को लिखा गया और भविष्य हेतु चेतावनी भी दी गई है।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!