गुरु पूर्णिमा की पूर्व संध्या पर भजन कीर्तन और भंडारे का आयोजन

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

हरिद्वार। गुरु पूर्णिमा के मौके पर 24 जुलाई को श्री नृसिंह भक्ति संस्थान की तरफ से नृसिंह डोली ( पालकी ) यात्रा निकाली जाएगी। इस मौके पर हरिद्वार रोड पर स्थित नृसिंह वाटिका आश्रम खांड गांव नम्बर एक रायवाला  में भजन संध्या और भंडारा प्रसाद का भी आयोजन किया जाएगा।

शुक्रवार (आज) निकलेगी भगवान नृसिंह की शोभायात्रा

आश्रम की संचालिका साध्वी मां देवेश्वरी जी ने बताया कि 24 जुलाई को गुरु पूर्णिमा है। इस मौके पर आश्रम की तरफ से शुक्रवार 23 जुलाई को भगवान नृसिंह डोली ( पालकी ) यात्रा निकाली जाएगी। उन्होंने बताया कि  आश्रम में सुबह गुरु चरण पादुका पूजन, भगवान नृसिंह का महाभिषेक करने के बाद नृसिंह पीठाधीश्वर स्वामी रसिक महाराज  गुरु भक्ति पर प्रवचन देंगे।

भजन संध्या का आयोजन

उसके बाद विभिन्न कीर्तन मंडलियों द्वारा भजन संध्या का भी आयोजन किया जाएगा। साथ ही भक्तों में भंडारा प्रसाद भी वितरित किया जाएगा। उन्होंने लोगों से अपील की है कि सरकार द्वारा जारी कोविड गाइडलाइन का पालन करते हुए गुरु भक्ति कार्यक्रम में शामिल होकर पुण्य के भागी बनें ।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!