Ad image

बड़ी खबर: Elon Musk और Jio को कड़ी टक्कर देने मैदान में उतरेगी Tata की सैटेलाइट इंटरनेट सर्विस

Govind Pundir
3 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

नई दिल्ली। इंटरनेट की दुनिया में हलचल मचाने वाली खबर आ रही है कि टाटा ग्रुप भी अब इंटरनेट की दुनिया में कदम रखने जा रहा है। TATA Satellite Internet Service जल्द भारत में प्रवेश करने वाली है जो स्टार लिंक ही नहीं मुकेश अंबानी की रिलायंस जिओ को भी तगड़ा झटका देने जा रही है। टाटा कंपनी धीरे-धीरे ही सही लेकिन अहम समय पर मोबाइल और इंटरनेट की दुनिया में कदम रख रही है। Tata कंपनी के इस कदम से सिर्फ Starlink को ही नहीं बल्कि मुकेश अंबनी की Reliance Jio को भी तगड़ा झटका लग सकता है। 

तो जानते हैं TATA की सैटेलाइट इंटरनेट सर्विस के बारे में

टाटा ग्रुप ने कुछ समय पहले सेमीकंडक्टर बनाने की घोषणा की थी। इस सेमीकंडक्टर को मोबाइल और अन्य इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस के लिए बनाया जा रहा है और इन्हीं में इस्तेमाल किया जाएगा। इसके अलावा कंपनी 5G लॉन्च करने पर भी काम कर रही है। 

सूत्रों की माने तो टाटा ग्रुप जल्द ही ब्रॉडबैंड सर्विस लॉन्च कर सकती है। उम्मीद जताई जा रही है कि इसके लिए Tata Group ने Telesat से कांटेक्ट किया है। वहीं, इसे वर्ष 2024 तक पेश किया जा सकता है।

जिओ फाइबर पहले से मार्केट में है और  Elon Musk की Starlink सर्विस की लॉन्च होने की खबरें भी सामने आ रही हैं। ऐसे में अब जब Tata Group भी मैदान में उतर रहा है तो Jio यानी मुकेश अंबानी और Starlink यानी एलन मस्क की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

Tata Group की तरफ से 100 बिलियन डॉलर के निवेश के साथ 5G इक्विपमेंट मैन्युफैक्चरिंग कारोबार में उतरने का ऐलान किया गया है। इससे भारत को 5G की देसी तकनीक के साथ घरेलू 5G उपकरण मिल सकेंगे। इसके लिए कंपनी Tata Digital Business नाम से एक अलग वेंचर बनाएगी। कंपनी के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन ने कहा कि भारत समेत कई देश सेमीकंडक्टर समेत दूसरे इलेक्ट्रॉनिक उपकरण के लिए पूरी तरह से चीन पर निर्भर हैं। ऐसे में Tata की एंट्री से बिजनेस भारत की तरफ शिफ्ट होगा उसे फायदा होगा। देखते हैं कि ऊंट किस करबट लेता है।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!