विविध न्यूज़शासन-प्रशासन

4 जिलों के डीएम समेत कई आईएएस अधिकारियों के भी बंपर तबादले

Please click to share News

खबर को सुनें

देहरादून। उत्तराखंड शासन में उम्मीद के अनुरूप बड़े पैमाने पर उलट फेर किया गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एक्शन मूड में हैं।  उनके निर्देश के बाद जहां बीते दिन शासन के कार्यभार में बड़ा फेरबदल किया गया था। कल शनिवार को 4 जिलों के जिलाधिकारियों समेत अन्य आईएएस अधिकारियों के भी तबादले कर दिए गए हैं। 

राधा रतूड़ी को अपर मुख्य सचिव उच्च शिक्षा, दिलीप जावलकर को स्थानिक आयुक्त नई दिल्ली बनाया गया है। एसए मुरुगेशन से सचिव लघु सिंचाई लिया गया है, पंकज पांडे को सचिव गन्ना की जिम्मेदारी दी गई है, हरीश चंद्र सेमवाल को सचिव लघु सिंचाई व धर्मों की जिम्मेदारी, भूपाल सिंह मनराल से सचिव सचिवालय प्रशासन की जिम्मेदारी वापस ली गई है। चंद्रेश कुमार यादव से सचिव गन्ना की जिम्मेदारी वापस ली गई है।  

दीपक रावत को फिर कुंभ मेला अधिकारी हरिद्वार की जिम्मेदारी भी दी गई है, विजय कुमार यादव को निदेशक कौशल विकास प्रशिक्षण का अतिरिक्त प्रभार, आर राजेश कुमार को स्मार्ट सिटी देहरादून की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है।  विनय शंकर पांडे को जिलाधिकारी हरिद्वार और उपाध्यक्ष हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण बनाया गया है। विनोद कुमार सुमन को सचिव सचिवालय प्रशासन बनाया गया, श्री रविशंकर को अपर सचिव वित्त चिकित्सा चिकित्सा शिक्षा बनाया गया। आनंद स्वरूप को अपर सचिव ग्राम्य विकास की जिम्मेदारी दी गई। आशीष कुमार श्रीवास्तव को अपर सचिव सूचना प्रौद्योगिकी विज्ञान व तकनीकी की जिम्मेदारी दी गई है। नितिन भदौरिया को अपर सचिव पेयजल की जिम्मेदारी दी गई है। 

आशीष चौहान को जिलाधिकारी पिथौरागढ़ बनाया गया है। स्वाति भदौरिया को अपर सचिव नागरिक उड्डयन बनाया गया। वंदना सिंह को जिला अधिकारी अल्मोड़ा बनाया गया। हिमांशू खुराना को जिलाधिकारी चमोली बनाया गया, आशीष भट्ट गई को मुख्य विकास अधिकारी उधम सिंह नगर बनाया गया । सबिन बंसल को परियोजना प्रबंधक यू ई ए पी की जिम्मेदारी दी गई है। रामविलास यादव से समाज कल्याण विभाग हटाया गया। झरना कमठान को अपर सचिव समाज कल्याण की जिम्मेदारी दी गई। प्रताप सिंह साह को अपर सचिव राज्य संपत्ति की जिम्मेदारी दी गई। अरुणेंद्र सिंह चौहान को अपर सचिव वित्त बनाया गया। 

सुरेश जोशी से अपर सचिव समाज कल्याण की जिम्मेदारी वापस ली गई, अतर सिंह को अपर सचिव लोक निर्माण बनाया गया। वेदी राम को अपर सचिव सचिवालय प्रशासन बनाया गया। संजय सिंह टोलिया को निदेशक जनजाति निदेशालय की जिम्मेदारी दी गई।

अभिषेक रुहेला को आयुक्त नगर निगम देहरादून बनाया गया है, योगेंद्र यादव को अपर सचिव सैनिक कल्याण, देव कृष्ण तिवारी को अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी उत्तराखंड खादी ग्राम उद्योग, प्रदीप सिंह रावत को अपर सचिव समाज कल्याण बनाया गया है। 


Please click to share News

Govind Pundir

*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!