सीएम घोषणाओं के तहत प्रस्तावित कार्यों को जल्द पूरा करें- हिमांशु खुराना

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

चमोली। जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में विभिन्न विभागों के अंतर्गत मुख्यमंत्री घोषणा के तहत प्रस्तावित कार्यो की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने सभी विभागों एवं कार्यदायी संस्थाओं को सीएम घोषणा के तहत प्रस्तावित एवं संचालित निर्माण कार्यों को प्राथमिकता पर पूर्ण करने के सख्त निर्देश दिए। 

इन विभागों के अंतर्गत 68 मुख्यमंत्री घोषणाओं में से 44 कार्यों की वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति मिलने के बाद 24 कार्य पूर्ण कर लिए गए है और 20 कार्य प्रगति पर है।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि घोषणाओं को समय पर पूर्ण करने के साथ ही कार्यो की गुणवत्ता का भी विशेष ध्यान रखा जाए। कहा कि इसमें किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। इस दौरान विभागों के अन्तर्गत सीएम घोषणाओं की प्रगति को लेकर विस्तृत समीक्षा की गई। 

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी वरूण चौधरी, मुख्य शिक्षा अधिकारी ललित मोहन चमोला, जिला शिक्षा अधिकारी आशुतोष भण्डारी, जिला पर्यटन विकास अधिकारी वृजेन्द्र पाण्डेय सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!