Ad image

10 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

देहरादून। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली के निर्देशानुसार उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल के तत्वाधान में मा० उच्च न्यायालय विधिक सेवा समिति, नैनीताल एवं समस्त जिला विधिक सेवा प्राधिकरणों द्वारा

दिनांक 11 सितंबर 2021 को प्रातः 10:00 बजे से सायं 5 बजे तक राज्य के मा०उच्च न्यायालय जनपद तथा अधीनस्थ न्यायालयों, राज्य एवं समस्त जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग, श्रम न्यायालयों एवं ऋण वसूली न्यायाधिकरण में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया है।

जिसमें विभिन्न प्रकृति के वादों का निस्तारण किया जाएगा। जैसे- फौजदारी के शमनीय मामले, मोटर दुर्घटना प्रतिकर संबंधित मामले, वैवाहिक / कुटुम्ब न्यायालयों के मामले, भूमि अर्जन के मामले,विद्युत एवं जलकर बिलों के मामले, धन वसूली से सम्बन्धित मामले, अन्य ऐसे मामले जो सुलह समझौते के आधार पर निस्तारित हो सके का निस्तारण किया जायेगा।

अतः सर्वसाधारण से आग्रह है कि 10 सितंबर 2021 तक किसी भी कार्यदिवस में सम्बन्धित न्यायालय में स्वयं या अधिवक्ता के माध्यम से प्रार्थना-पत्र (भौतिक या ऑनलाइन देकर अपने मामलों को नियत करवा सकते हैं।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!