Ad image

ओलंपियन वंदना कटारिया बनी ग्राफिक एरा की ब्रांड एंबेसडर,11 लाख रुपये का चेक भेंट

Govind Pundir
3 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

बीटेक में 54 लाख रुपये का पैकेज ग्राफिक एरा के स्तर का प्रमाण: वंदना

देहरादून, 11 अगस्त। भारतीय महिला हॉकी का पूरी दुनिया में लोहा मनवाने वाली टीम की जुझारू खिलाड़ी वंदना कटारिया का आज उनके गृह राज्य के सबसे बड़े विश्वविद्यालय ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी में फूलों की बारिश करके जोरदार स्वागत किया गया। ग्राफिक एरा ने ओलंपियन वंदना कटारिया को 11 लाख रुपये का चेक भेंट किया। ग्राफिक एरा ने वंदना कटारिया को अपना ब्रांड एम्बेसडर बनाने की घोषणा की।

ओलंपियन वंदना कटारिया टोक्यो से आज सुबह ही हरिद्वार पहुंची थी। कुछ घंटे अपने घर रोशनाबाद और हरिद्वार में गुजारने के बाद वह अभिनंदन समारोह में शामिल होने ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी पहुंची। विश्वविद्यालय परिसर में ग्राफिक एरा एजुकेशनल ग्रुप के अध्यक्ष डॉ. कमल घनशाला और वरिष्ठ पदाधिकारी श्रीमती राखी घनशाला ने ओलंपियन वंदना का स्वागत किया। 

अभिनंदन समारोह में ओलंपियन वंदना कटारिया ने ग्राफिक एरा की पहल पर आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि शानदार प्लेसमेंट के जरिये ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी देश को खुशियों से रोशन कर रही है। इस साल बीटेक में 54 लाख रुपये से अधिक का पैकेज मिलना ग्राफिक एरा के शिक्षा के उच्च स्तर और उद्योगों की जरूरतों के मुताबिक ट्रेनिंग देने की अच्छी व्यवस्था का प्रमाण है।

समारोह में ग्राफिक एरा एजुकेशनल ग्रुप के अध्यक्ष डॉ. कमल घनशाला ने कहा कि वंदना कटारिया ने ओलंपिक में अपने शानदार प्रदर्शन से पूरी दुनिया में उत्तराखंड का गौरव बढ़ाया है। वंदना कटारिया ओलंपिक में गोल की हैट्रिक लगाने वाली पहली भारतीय महिला हैं। उन्होंने ओलंपियन वंदना कटारिया को ग्राफिक एरा का ब्रांड एम्बेसडर बनाने की घोषणा की। 

डॉ. घनशाला ने कहा कि उत्तराखंड की महिलाएं शारीरिक और मानसिक रूप से बहुत सक्षम होती हैं। उत्तराखंड के विकास में महिलाओं का बहुत बड़ा योगदान है। यहां की लड़कियों और लड़कों को अच्छी ट्रेनिंग मिले, तो उत्तराखंड खेलों में ज्यादा पदक पाने वाले राज्य के रूप में पहचान बना सकता है। वंदना कटारिया को किसी ट्रेनिंग के लिए जरूरत होगी, तो ग्राफिक एरा उन्हें सहयोग करेगा। अन्तर्राष्ट्रीय खेलों में अच्छा प्रदर्शन करने वाले दूसरे खिलाड़ियों को भी प्रोत्साहित किया जाएगा।

इससे पहले समारोह में ओलंपियन वंदना की पिता नाहर सिंह कटारिया को मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। 

इससे पहले ग्राफिक एरा एजुकेशनल ग्रुप की वरिष्ठ पदाधिकारी श्रीमती राखी घनशाला ने रोशनाबाद में वंदना कटारिया के घर पहुंच कर उनकी मां श्रीमती स्वर्ण देवी और भाई चंद्रशेखर कटारिया का इस गौरवशाली उपलब्धि पर अभिनंदन किया था। 

समारोह में ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी के कुलपति डॉ. राकेश कुमार शर्मा ने धन्यवाद ज्ञापित किया। ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी के कुलपति डॉ. संजय जसोला और अन्य पदाधिकारी व शिक्षक मौजूद थे। समारोह के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का खासतौर से ध्यान रखा गया।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!