Ad image

बुधू: उत्तराखंड में कांग्रेस को भयानक बहुमत !

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

आज रात बुधू को एक खूबसूरत रंगीन सपना आया सपने में उत्तराखंड के सारे देवता भैरू, नरसिंह स्वंयभू क्षेत्रपाल से लेकर भूत, खबेस, मसान भी आए थे। सभी खुशी-खुशी नाच गा रहे थे। गढ़वाली, कुमाऊनी, असमी, पंजाबी गीत गूंज रहे थे। बीच बीच में कोई कह रहा था ठोको ताली, तो तालियां भी ठोकी जा रही थी। 

मनोरंजन को बढ़ावा देने के लिए स्वंयभू क्षेत्रपाल की सलाह पर सभा का आयोजन भी किया गया। क्षेत्रपाल महोदय महा क्षेत्रपाल को निशब्द याद करते हुए दावा ठोक रहे कि आने वाले चुनाव में उत्तराखंड में कांग्रेस को भयानक बहुमत से जीत मिलेगी लेकिन…। उनकी चुप्पी से सभा में सन्नाटा छा गया। स्वंयभू क्षेत्रपाल देवता इधर-उधर जन समुदाय का मूड भांप रहे थे। चुप्पी तोड़ रहस्योद्घाटन किया लेकिन कांग्रेस को पहले मेरी सलाह माननी होगी।  साढे 36 साल पहले मेरी सलाह मानी होती तो कांग्रेस की उत्तर प्रदेश में बुरी गत नहीं होती। उत्तर प्रदेश में मेरी सलाह के अनुसार चनी प्रसाद को मुख्यमंत्री बना दिया होता तो कांग्रेस देश में राज कर रही होती। सभा के खुसुर-फुसुर शुरू शुरू हुई। फिर बीच में आवाज आई नेता जी ठीक बोल रहे हैं। ठोको ताली। हमारे नेता स्वयंभू क्षेत्रपाल जिंदाबाद। नेताजी ने मुलमुल मुस्कुराते हुए दावा किया कांग्रेस उत्तराखंड में सरकार बनाएगी। लेकिन…।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!