Ad image

डीएम ने टिहरी झील में नई साहसिक गतिविधियों के लिए दस बोटों के लाइसेंस जारी करने के दिए निर्देश

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

नई टिहरी। जिलाधिकारी इवा आशीष श्रीवास्तव ने टाडा की बैठक में टिहरी बांध जलाशय में संचालित होने वाली नई साहसिक गतिविधियों को लेकर प्राप्त आवेदनों पर साक्षात्कार लेकर चर्चा की तथा पैरासेलिंग बोट, क्रूज बोट व शिकारा बोट के 10 लाइसेंस जारी करने के लिए लाइसेंस निर्गत समिति को निर्देश दिये।

डीएम ने नई साहसिक गतिविधियों के तहत प्रथम चरण में पैरा सीलिंग बोट को दो, क्रूज बोट को तीन व शिकारा बोट को पांच अर्थात कुल दस लाइसेंस निर्गत करने के निर्देश दिये। डीएम ने कहा कि प्राप्त आवेदनों में सभी नियमों और शर्तों को पूरा करने वाले आवेदकों को 1 सप्ताह के भीतर कार्य आदेश जारी कर दिए जाएंगे। कार्य आदेश जारी होने से 9 माह के भीतर बोटों को झील में उतारना होगा। 

जिलाधिकारी ने टाडा के कर्मचारियों के लिए ड्रेस कोड जारी करते हुए वर्दी व पहचान पत्र देने के निर्देश भी दिये। वहीं टिहरी बांध जलाशय में नियमों का उल्लंघन करने पर चालान की कार्यवाही, होटल ली राय ग्रुप को दिए जाने वाले बोट लाइसेंस, प्राधिकरण कार्यालय द्वारा लिए जाने वाले प्रति यात्री शुल्क में बढ़ोतरी, प्राधिकरण कार्यालय में कर्मचारियों की नियुक्ति, वोट लाइसेंस नवीनीकरण एवं लाइसेंस निर्गत किए जाने संबंधी बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की।

बैठक में एसीओ टाडा लक्ष्मी राज चौहान, जिला पर्यटन अधिकारी एसएस यादव, एएमए जिला पंचायत संजय खंडूरी, साहसिक खेल अधिकारी सोबत सिंह राणा, सहायक पर्यटन अधिकारी विजय राणा आदि मौजूद रहे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!