Ad image

जिलाधिकारी इवा आशीष श्रीवास्तव ने ट्रैकिंग दल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

नई टिहरी । जिलाधिकारी इवा आशीष श्रीवास्तव ने 25 सदस्यीय ट्रैकिंग दल को हरी झंडी दिखाकर घुत्तू के लिए रवाना किया। उत्तराखंड पर्यटन परिषद द्वारा निर्धारित कार्यक्रमों के तहत जनपद में 16 से 30 सितंबर तक स्वच्छता पखवाड़ा मनाया जा रहा है। जिसके तहत जिलाधिकारी ने गणेश चौक से हरी झंडी दिखाकर घुत्तू के लिए दल को रवाना किया। 

दल सात दिनों में घुत्तू-गंगी-कल्याणी-खरसाली-तामा कुण्ड-खतलिंग के 45 किलोमीटर लम्बे ट्रैकिंग रूट पर सफाई अभियान को संपन्न करेगा। इससे पूर्व 25 सदस्यों के दल ने जिला कोषागार परिसर, आपदा प्रबंधन केंद्र और जिलाधिकारी कार्यालय परिसर में सफाई की। 

इस अवसर पर जिला पर्यटन अधिकारी एसएस यादव, साहसिक खेल अधिकारी सोबत सिंह राणा, सहायक पर्यटन अधिकारी विजय राणा आदि उपस्थित थे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!