एसएसपी टिहरी का थत्यूड में जन संवाद, मेधावी छात्राओं को भी किया सम्मानित

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

गढ़ निनाद समाचार* 25 दिसम्बर 2020

थत्यूड़/टिहरी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, श्रीमती तृप्ति भट्ट ने थत्यूड क्षेत्र का भ्रमण कर थाने में जन संवाद कर क्षेत्र की समस्याओ को सुना। इस मौके पर क्षेत्र के सम्मानित व्यक्तियो, जनप्रतिनिधियों व व्यापार संघ ने उनका भव्य स्वागत किया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने थाना थत्यूड का भी भौतिक निरीक्षण किया तथा थाने पर मौजूद अधिकारी/ कर्मचारियों का सम्मेलन लेकर उनकी समस्याओ के सम्बन्ध में जानकारी ली तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।

आपको बता दें कि थाना थत्यूड वर्ष 2015 मे बनने के बाद पहली बार किसी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा जनता के साथ सीधे संवाद किया गया है। संवाद मे थाना क्षेत्रान्तर्गत अध्ययनरत बालिकाओ द्वारा भी प्रतिभाग किया गया। 

इस अवसर पर महिलाओ/बच्चो/बालिकाओ को उनके अधिकारो के संबंध मे विस्तृत जानकारी दी गयी तथा 20 मेधावी बालिकाओ को उत्साहवर्धन हेतु SSP महोदया द्वारा टी-शर्ट प्रदान की गयी। SSP महोदया ने क्षेत्र की समस्याओं को गम्भीरतापूर्वक लिया। लोगों को विश्वास दिलाया कि महिलाओ/ बच्चो की सुरक्षा, सहायता, महिला उत्पीड़न पर त्वरित कार्यवाही उनकी प्राथमिकता में रहेगी।

उन्होंने कहा कि *बेटी बचाओ, बेटी पढाओ* को प्रोत्साहित किया जायेगा। साथ ही अपराधिक गति विधियों पर अंकुश लगाने, स़ड़क दुर्घटनाओं को रोकने, यातायात व्यवस्था सुदृढ़ करने हेतु जनता से सहयोग की अपील की।

उन्होंने वर्तमान समय में कोविड -19 संक्रमण के दृष्टिगत जन जागरूक अभियान चलाने पर जोर देते हुए पुलिस को सहयोग प्रदान करने की बही अपील की।

इस अवसर पर पुलिस उपाधीक्षक प्रमोद कुमार शाह, थानाध्यक्ष थत्यूड संजीत कुमार व अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!