महाविद्यालय अगरोड़ा (धारमंडल) में हिंदी दिवस के उपलक्ष्य मे निबंध प्रतियोगिता आयोजित

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

नई टिहरी। शहीद श्रीमती हंसा धनाई राजकीय महाविद्यालय अगरोड़ा (धारमंडल) टिहरी गढ़वाल मे प्राचार्य प्रोफेसर विनोद प्रकाश अग्रवाल के दिशा निर्देश मे आजादी के अमृत महोत्सव के तहत राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के द्वारा राष्ट्रीय हिंदी दिवस के उपलक्ष्य मे “भारत मे हिंदी भाषा के महत्व एवं विकास” विषय पर निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई।

निबंध प्रतियोगिता के संयोजक डॉ० भरत गिरी गोसाई ने बताया कि इस निबंध प्रतियोगिता मे महाविद्यालय के कला तथा विज्ञान वर्ग के छात्र-छात्राओ द्वारा ऑनलाइन माध्यम से प्रतिभाग किया गया। राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी डॉ०आराधना बंधानी ने बताया कि निबंध प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में श्रीमती सीमा, डॉ० बिशन लाल एवं श्री अनुपम रावत द्वारा ऑनलाइन माध्यम से प्राप्त निबंधों की जांच की। 

निबंध प्रतियोगिता मे कुमारी प्रिया धनाई (बी०एस-सी० प्रथम वर्ष) ने प्रथम स्थान, श्री नितिन (बी० ए० द्वितीय वर्ष) ने द्वितीय स्थान तथा श्री अमित चंद्र (बी० ए० प्रथम वर्ष) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 

महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर अग्रवाल ने सभी प्रतिभागी एवं विजयी छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!