धनोल्टी में तहसील दिवस अब 17 अक्टूबर को

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 29 सितम्बर, 2023। जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित तहसील दिवस के रोस्टर में आंशिक संशोधन करते हुए तहसील धनोल्टी में आयोजित होने वाले तहसील दिवस की निर्धारित तिथि में संशोधन किया गया है।

तहसील धनोल्टी में अब तृतीय मंगलवार दिनांक 17 अक्टूबर, 2023 को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में तहसील दिवस आयोजित किया जायेगा।
पूर्व में तहसील धनोल्टी में तहसील दिवस की तिथि 03 अक्टूबर 2023 निर्धारित की गई थी, जिसे अब संशोधित कर दिनांक 17 अक्टूबर, 2023 को निर्धारित किया गया है। तहसीलों/उप तहसील दिवसों में आम जनता की शिकायतों/समस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु जिलाधिकारी की अध्यक्षता में भी तहसील दिवस आयोजित किये जाते हैं।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!