एसडीएम ने समिति के सदस्यों संग किया दिव्य तीर्थ महासरताल का भ्रमण

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

घनसाली। “दिव्य तीर्थ महासरताल अभी तक पर्यटकों की दृष्टि में नहीं है, इसलिए यहां का महत्व बहुत कम लोग ही जानते हैं। यह पर्यटन एवं तीर्थाटन की दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण स्थान है। यहां की यात्रा बहुत अच्छी चलेगी तब यह बहुत ही विशाल पर्यटक स्थल में गिना जाएगा।” यह बात घनसाली तहसील के नवनियुक्त उपजिलाधिकारी गोविंदराव बिंदवाल ने महासरताल भ्रमण के दौरान कही।

उपजिलाधिकारी गोविंदराव बिंदवाल ने कल शुक्रवार को श्री रामकिशोर दास दिव्य तीर्थ महासरताल सेवा समिति तितरोणा के सचिव व ग्राम प्रधान जितेंद्र सिंह गुसाईं , समिति के सोशल मीडिया प्रभारी अखिलेश सिंह व संजय सिंह के साथ महासरताल की यात्रा की व निरीक्षण किया।

इस मौके पर जितेंद्र सिंह गुसाईं ग्राम प्रधान तितरोणा ने समिति व क्षेत्रवासियों की ओर से एसडीएम का तहे दिल से आभार व्यक्त किया गया।

महासरताल पहुंचने पर एसडीएम ने कहा कि वह जगह जगह ट्रैकिंग पर गए पर ऐसा अद्भुत व अलौकिक दृश्य उन्होंने आज तक कहीं नहीं देखा। उनका कहना है कि यहां कुछ सुख सुविधा हो जाए तो यहां विश्व के यात्रीगण यात्रा पर आ सकते हैं। 

प्रधान जितेंद्र सिंह गुसाईं ने एसडीएम की प्रशंसा करते हुए कहा कि वह काफी सरल स्वभाव एवं अपने काम के प्रति काफी सजग हैं जिसका जीता जागता उदाहरण यही है कि 50 किलोमीटर की यात्रा करके वह दिव्या तीर्थ महासरताल का निरीक्षण  करने पहुंचे हैं।

उपजिलाधिकारी ने समिति एवं ग्रामीणों को इस क्षेत्र के विकास व सुख सुविधाओं के लिए भरपूर प्रयास करने का आश्वासन दिया।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!