Ad image

टिहरी पुलिस के हाथ लगा एक और चरस तस्कर, मुकदमा दर्ज

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

नई टिहरी। एसओजी तथा थाना नई टिहरी पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति को 150 ग्राम  अवैध चरस के साथ स्थान ढूंगीधार नई टिहरी से रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

उक्त व्यक्ति  के विरुद्ध थाना नई टिहरी पर एनडीपीएस एक्ट की सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया। अभियुक्त को कल मा0 न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।  

पुलिस ने अभियुक्त नवदीप शाह पुत्र उपेन्द्र शाह निवासी ढूंगीधार, बौराडी, नई टिहरी, टिहरी गढ़वाल से 150 ग्राम  चरस ( कीमत करीब ₹ 15 हजार) बरामद की है। अभियुक्त को कल  न्यायालय में पेश किया जाएगा।

बता दें कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक तृप्ति भट्ट  के द्वारा जनपद को नशा-मुक्त रखने हेतु नशे के खिलाफ अभियान जारी है।

पुलिस टीम में उ0नि0 सचिन पुंडीर, हे0का0 योगेन्द्र सिंह, आरक्षी संदीप कुमार , सुनील, थाना नई टिहरी शामिल रहे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!