Ad image

ट्रक के नीचे आने से बाइक सवार जवान की मौत, साथी घायल

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

नई टिहरी। ऋषिकेश-चंबा-कोटी कॉलोनी मार्ग पर बागबाटा के पास बाइक सवार सेना के जवान की ट्रक की चपेट में आने से मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी। जबकि उसका दूसरा साथी गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल को जिला चिकित्सालय बौराड़ी भर्ती कराया गया है। शव का पंचनामा कर पोस्ट मार्टम के लिए जिला चिकित्सालय बौराड़ी भेजा है।

बताते चलें कि देहरादून से वाया चंबा होते हुए चमोली जा रहे बाइक सवार सेना का जवान और उनका साथी बागबाटा के पास ट्रक से पास मांगने के बाद ओवरटेक करते समय ट्रक के पीछे के टायर के नीचे आ गए। इस हादसे में जोशीमठ में तैनात आर्मी के जवान संदीप कुमार (25) पुत्र जगत राम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी नीरज कुमार (24) पुत्र प्रकाश चंद्र दोनों निवासी ग्राम देवलधार गोपेश्वर जिला चमोली गंभीर रूप से घायल हो गया। 

पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल बौराड़ी भर्ती कराया है। सूत्रों के अनुसार जोशीमठ में तैनात आर्मी जवान 13 अक्टूबर को छुट्टी आया था और कुछ दिनों बाद विदेश जा रहे अपने दोस्त नीरज के पासपोर्ट संबंधी कार्य के लिए देहरादून गए थे। 

घायल नीरज ने बताया कि ऋषिकेश-श्रीनगर मोटर मार्ग बंद होने के कारण वह वाया चंबा होते हुए गोपेश्वर जा रहे थे, कि मंगलवार सायं करीब साढ़े चार बजे वह बागबाटा में आगे चल रहे ट्रक से पास मांग कर आगे जा रहे थे, कि ट्रक की चपेट में आ गए और आर्मी जवान संदीप की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि वह (नीरज) घायल हो गया। घटना के बाद से ट्रक चालक फ़रार है जिसकी तलाश जारी है।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!