हरिद्वार 14 अगस्त। दैनिक जागरण के देहरादून संपादक मनोज झा की माताजी श्रीमती शांति देवी झा का 92 वर्ष की अवस्था देहरादून स्थित आवास पर शुक्रवार सुबह निधन हो गया जिनका अंतिम संस्कार खड़खडी श्मशान घाट हरिद्वार में दोपहर 2 बजे किया गया।
इस अवसर पर उनके निधन पर खड़खड़ी श्मशान घाट, हरिद्वार में आयोजित अंतिम संस्कार में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, सनातन धर्म विकास परिषद उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त नृसिंह पीठाधीश्वर स्वामी रसिक महाराज एवं कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा शामिल हुए।
इस दौरान उन्होंने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए ईश्वर से पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करने तथा शोकाकुल परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की। मुख्यमंत्री धामी, स्वामी रसिक महाराज एवं मंत्री प्रदीप बत्रा ने मनोज झा एवं उनके परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में पत्रकार, सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोग तथा गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहे और दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की।





