Ad image

स्वयं सहायता समूहों को दिए दो-दो हजार की प्रोत्साहन राशि के चेक

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

चमोली । ग्राम्य विकास विभाग के सौजन्य से आजादी के अमृत महोत्सव के अन्तर्गत मुख्यमंत्री महिला स्वयं सहायता समूह सशक्तिकरण योजना के तहत जिले में गठित सभी स्वयं सहायता समूहों को दो-दो हजार की प्रोत्साहन राशि के चेक वितरित किए गए। पुलिस मैदान गोपेश्वर में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करते हुए बद्रीनाथ विधायक श्री महेंद्र प्रसाद भट्ट ने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को प्रोत्साहन राशि के चेक वितरित किए। कार्यक्रम के दौरान महिला समूहों ने पारंपरिक मांगल गीत, झुमेलो एवं अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

झुमैलो प्रस्तुत करती महिलाएं

बद्रीनाथ विधायक श्री भट्ट ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि स्वरोजगार के क्षेत्र में महिलाओं की अहम भूमिका रही है और महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए ग्राम्य विकास के माध्यम से समूहों में अधिक से अधिक महिलाओं को जोड़ा जा रहा है। महिला स्वयं सहायता समूहों को राज्य सरकार द्वारा प्रोत्साहन के तौर पर दो-दो हजार की धनराशि दी जा रही है। साथ ही उन्नत ग्राम संगठनों को भी 5 लाख तक ब्याज रहित ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है।

परियोजना निदेशक प्रकाश रावत ने कहा कि मुख्यमंत्री महिला स्वयं सहायता समूह सशक्तिकरण योजना का उदेश्य महिलाओं की आर्थिकी को सुदृढ करना है। उन्होंने कहा कि जिले में 1838 स्वयं सहायता समूहों गठित है। इस योजना के तहत प्रत्येक समूह को डीबीटी के माध्यम से दो-दो हजार की प्रोत्साहन राशि सीधे उनके खातों में दी गई। इसके अलावा जनपद के पांच ग्राम संगठनों को ब्याज रहित पांच-पांच लाख का ऋण भी वितरण किया गया।

इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष रघुवीर सिंह बिष्ट, जिला पंचायत सदस्य विक्रम वर्तवाल, ब्लाक प्रमुख कर्णप्रयाग चन्देश्वरी रावत, ब्लाक प्रमुख घाट भारती देवी, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष चन्द्रकला तिवारी सहित अपर परियोजना निदेशक तारा ह्यांकी एवं विभिन्न समूहों की महिलाएं मौजूद रही। कार्यक्रम संचालन खंड विकास अधिकारी मोहन जोशी द्वारा किया गया।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!