सीएमओ ने सीएचसी मदन नेगी और पीएचसी रजाखेत का किया निरीक्षण

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 20 सितंबर। मुख्य चिकित्सा अधिकारी टिहरी गढ़वाल डॉ. राम प्रकाश ने रविवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मदन नेगी और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रजाखेत का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पतालों में संचालित ओपीडी सेवाओं, दवाओं की उपलब्धता, प्रयोगशाला जांच, मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं, आवश्यक उपकरणों, स्वच्छता व्यवस्था सहित अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों से अस्पतालों में उपलब्ध सेवाओं और मरीजों की स्थिति की जानकारी भी ली।

सीएमओ डॉ. राम प्रकाश ने स्वास्थ्यकर्मियों को मरीजों को समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग करने तथा मरीजों की सुविधा और संतुष्टि को प्राथमिकता देने पर जोर दिया।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!