Ad image

लखीमपुर कांड एवं श्रीमती प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में सत्ताधारियों की सद्बुद्धि हेतु की प्रार्थना

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

नई टिहरी। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं वनाधिकार आन्दोलन के  प्रणेता किशोर उपाध्याय ने लखीमपुर में किसानों के साथ हुई बर्बरता एवं श्रीमती प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी पर रोष जताया।

किशोर उपाध्याय ने लखीमपुर में किसानों के साथ हुई बर्बरता एवं श्रीमती प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में आज सोम प्रदोष व्रत, मासिक शिवरात्रि व्रत, त्रयोदशी तिथि के श्राद्ध पर श्रीमद् भागवत कथा का वाचन किया।

उन्होंने पितृ देवताओं व भूतभावन भगवान भोले शंकर से दिवंगत किसानों की आत्मा की शांति और सत्ता धारियों की सद्बुद्धि हेतु प्रार्थना की।

प्रार्थना की कि सत्ताधारी सत्ता के अहंकार को तिलांजलि दें। अन्नदाता की आवाज़ को सुनें और उनकी मांगों को स्वीकार करें।

उपाध्याय ने कहा कि इस जघन्य कांड के दोषियों को सजा मिले और दिवंगत किसानों के परिवारों को क्षति पूर्ति और घायल किसानों को चिकित्सा और क्षतिपूर्ति दी जाए।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!