जिला पंचायत ने चलाया जल एवं स्वच्छता अभियान

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

नई टिहरी। आजादी की 75वीं वर्षगांठ को अमृत महोत्सव के रूप में मनाए जाने के क्रम में महात्मा गांधी जयंती के सुअवसर पर जिला पंचायत टिहरी द्वारा जल एवं स्वच्छता अभियान पर विचार बैठक गोष्ठी का आयोजन किया गया।

इस मौके पर सम्मानित सदस्यों एवं अन्य प्रबुद्ध जनों की उपस्थिति में जनपद के विभिन्न ग्रामीण बाजारों एवं अन्य क्षेत्रों में साफ सफाई छिड़काव का विशेष अभियान चलाया गया, जो एक पखवाड़े तक चलेगा।

बता दें कि महात्‍मा गांधी के स्‍वच्‍छ भारत के स्‍वप्‍न को पूरा करने के लिए, प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने 2 अक्‍टूबर 2014 को स्वच्छ भारत अभियान का शुभारंभ किया था। कार्यक्रम को सफल बनाने  हेतु भारत के सभी नागरिकों से इस अभियान से जुड़ने की अपील की है।

इस अभियान का उद्देश्य अगले पांच वर्ष में स्वच्छ भारत का लक्ष्य प्राप्त करना है ताकि बापू की 150वीं जयंती को इस लक्ष्य की प्राप्ति के रूप में मनाया जा सके। 

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!