टिहरी जिले में 18 को बंद रहेंगे स्कूल/ आंगनबाड़ी, लेकिन गुरुजन जाएंगे स्कूल

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

नई टिहरी। जिला मजिस्ट्रेट/अध्यक्ष जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण इवा आशीष श्रीवास्तव ने मौसम विभाग द्वारा जनपद क्षेत्रान्तर्गत अनेक स्थानों में भारी से बहुत भारी वर्षा के साथ कहीं-कहीं अत्यंत भारी वर्षा की चेतावनी के चलते 18 अक्टूबर 2021 (सोमवार) को जनपद के समस्त शासकीय, अशासकीय / निजी विद्यालयों (कक्षा 1 से 12 तक संचालित समस्त शैक्षणिक संस्थाओं) एवं समस्त आंगनवाड़ी केंद्रों में एक दिवसीय अवकाश घोषित किये जाने के आदेश पारित किया है। 

उन्होंने कहा है कि मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए उपरोक्तानुसार जनपद टिहरी गढ़वाल क्षेत्रान्तर्गत कक्षा 1 से 12 तक के समस्त शासकीय, अशासकीय / निजी विद्यालय एवं आंगनवाड़ी केन्द्र दिनांक- 18 अक्टूबर, 2021 को बन्द रहेंगे तथा प्रधानाचार्य / प्रधानाचार्या प्रधानाध्यापक / प्रधानाध्यापिका, प्रवक्ता सहायक अध्यापक माध्यमिक, उच्च प्राथमिक, प्राथमिक, मिनिस्ट्रीयल, अनुसेवक / संविदा कर्मचारी समयानुसार अपने-अपने विद्यालय, कार्यालय में यथावत् बने रहेंगे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!