वाहन दुर्घटना में 3 की मौत 3 घायल

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

चमोली।  बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर चमोली के निकट रविवार देर सांय को एक यात्री फॉर्चूनर वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। यात्री वाहन में 6 लोग सवार थे। प्रशासन ने सभी घायलों को रेस्क्यू कर जिला अस्पताल पहुँचाया। 

इस वाहन दुर्घटना में 3 लोगों की मृत्यु हो गई है। जबकि गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति को हायर सेंटर रेफर किया गया। 2 घायलों  का जिला अस्पताल गोपेश्वर में प्राथमिक उपचार के लिए भर्ती किया गया है। दुर्घटना में घायल सभी यात्री नोएडा के बताए जा रहे है।

समाचार लिखे जाने तक तीसरे व्यक्ति की भी मौत हो गई थी।

कार सवार इन 3 यात्रियों की हुई मौत 

दीपक (27) सेक्टर 27 नोएडा, अरविंद (26) सेक्टर 82 नोएडा और संदीप तंवर (31) सेक्टर 11, नोएडा।

ये 3 यात्री हुए घायल 

अक्षित चौहान, सेक्टर 46, नोएडा (गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर) हरेंद्र और सुशील अवाना दोनों सेक्टर 11, नोएडा को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

सूत्रों के अनुसार सभी तीर्थयात्री कार से बद्रीनाथ धाम के दर्शन करने के बाद केदारनाथ जा रहे थे। घायलों को काफी मशक्कत के बाद रेस्क्यू कर पुलिस व एसडीआरएफ की टीम ने गहरी खाई से निकाला। 

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!