जिलाधिकारी ने की स्वरोजगार योजना की समीक्षा

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

नई टिहरी । वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली पर्यटन स्वरोजगार योजना की जिला अनुश्रवण समिति की बैठक जिलाधिकारी इवा आशीष श्रीवास्तव की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभगार में सम्पन्न हुई। 

योजना के अंतर्गत दूसरे चरण में वाहन मद में निर्धारित लक्ष्य 10 के सापेक्ष 08 जबकि गैर वाहन मद में निर्धारित लक्ष्य 06 के अपेक्ष 05 आवेदन प्राप्त हुए है। वाहन मद में कुल 04 आवेदन स्वीकृत किये गए जबकि गैर वाहन मद के अंतर्गत उपस्थित 04 आवेदकों को होटल के साथ-साथ पार्किंग का नजरी नक्शा उपलब्ध कराने को कहा गया है। 

जबकि प्रथम चरण में चयनित वाहन और गैर वाहन मद के 7-7 आवेदन बैंक स्तर पर अभी भी लंबित हैं। अब तक वाहन मद में 252 जबकि गैर वाहन मद में 521 आवेदकों को इस योजना से लाभान्वित किया जा चुका है। 

दीनदयाल उपाध्याय गृह आवास योजना के प्रथम चरण के चयनित आवेदकों के 16 आवेदन बैंक स्तर पर हैं लंबित 

इस योजना के अंतर्गत दूसरे चरण में निर्धारित लक्ष्य 20 के सापेक्ष 09 आवेदन प्राप्त हुए है। आवेदन कर्ताओं में से केवल 06 आवेदकों के आवेदनों को इस प्रतिबंध के साथ स्वीकृत किया गया कि वे अपनी यूनिट/होम स्टे में पार्किंग का स्पष्ट उल्लेख नजरी नक्शे के माध्यम से करेंगे। इस योजना के प्रथम चरण के चयनित आवेदकों के 16 आवेदन बैंक स्तर पर लंबित है। 

बैठक में परियोजना निदेशक डीआरडीए आनंद भाकुनी, जिला पर्यटन अधिकारी एसएस यादव, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी इन के ओझा, लीड बैंक अधिकारी के० मारवाह, साहसिक खेल अधिकारी सोबत सिंह राणा, सहायक पर्यटन अधिकारी विजय राणा के अलावा विभिन्न बैंको के शाखा प्रबंधक उपस्थित थे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!