चार दिवसीय खेल महाकुंभ प्रतियोगिताओं में अंडर-14 खिलाड़ियों ने दिखाया जौहर

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

नई टिहरी। विकास खंड देवप्रयाग में खेल शिक्षा पंचायती राज एवं युवा कल्याण विभाग के सौजन्य से राजकीय इंटर कॉलेज महड़ जाली टिहरी गढ़वाल में खेल महाकुंभ प्रतियोगिताओं का शुभारंभ आज शुक्रवार को वेद प्रकाश शाह प्र0 प्रधानाचार्य राजकीय इंटर कॉलेज महड जाली द्वारा किया गया।

न्याय पंचायत स्तर पर 23 से 26 अक्टूबर तक ब्लॉक की सभी न्याय पंचायतों में खेल महाकुंभ का आयोजन किया जा रहा है। आज आमणी और जगधार में भी खेल महाकुंभ की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। खेल महाकुंभ में अंडर-14 बालक बालिकाओं ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में अपना जौहर दिखाया।

खेल महाकुंभ शुभारंभ के मौके पर श्री वेद प्रकाश शाह प्र0 प्रधानाचार्य रा इ का महड जाली ,हरीश चंद्र ब्लाक खेल समन्वयक देवप्रयाग शैलेश सयाना, CRC आमणी मनमोहन भट्ट, आशीष, प्रताप सिंह कठैत, दीपा कपटियाल , व्यायाम शिक्षक आदि उपस्थित रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!