डॉ० राकेश रतूड़ी ने औषधीय पादपों के बारे मे दी महत्त्वपूर्ण जानकारी

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 3अप्रैल 2023। शहीद श्रीमती हंसा धनाई राजकीय महाविद्यालय अगरोड़ा, टिहरी गढ़वाल में प्राचार्य डॉ० अजय कुमार की अध्यक्षता मे रसायन विज्ञान विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ० राकेश रतूड़ी द्वारा औषधीय पादपों का वर्तमान एवं भविष्य मे संभावना विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।

डॉ० राकेश रतूड़ी ने अपने प्रस्तुतीकरण मे बताया कि लगभग 7000 से भी अधिक रासायनिक पदार्थ हमे औषधीय पौधो से प्राप्त होते है। जिनका उपयोग विभिन्न प्रकार के रोगो के उपचार एवं रोकथाम में किया जाता है। राजकीय महाविद्यालय क्वीली पोखरी, टिहरी गढ़वाल की सहायक प्राध्यापिका डॉ० सुमिता पंवार मुख्य वक्ता के रूप मे कार्यशाला मे उपस्थित रही। उन्होंने अपने वक्तव्य मे कहा कि हमे औषधीय पादपो के प्रति जागरूक होना होगा। साथ ही साथ औषधीय पौधो के संरक्षण और संवर्धन मे भी अपना महत्वपूर्ण योगदान देना होगा। आइक्यूएसी के नोडल अधिकारी एवं समिति के सदस्य डॉ० आराधना बंधानी ने औषधीय पौधों के महत्व पर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला। उन्होंने कार्यशाला में उपस्थित प्राचार्य, मुख्य वक्ता, समिति के सभी सदस्यों, सभी प्राध्यापकों एवं प्रतिभागियों का भी धन्यवाद ज्ञापन किया।

कार्यक्रम का संचालन करते हुए समिति के सदस्य एवं वक्ता डॉ० भरत गिरी गोसाई ने बताया कि हमे अपने परंपरागत औषधीय पादपों की जानकारी वैज्ञानिक तरीके से डॉक्यूमेंटेशन करना होगा।

कार्यशाला मे महाविद्यालय के डॉ० अजय कुमार सिंह, डॉ० अमित कुमार सिंह, डॉ० सीमा, डॉ० बिशन लाल, डॉ० प्रमोद रावत, डॉ० अनुपम रावत, डॉ० छत्र सिंह कठायत एवं 40 प्रतिभागी छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!