नरेन्द्र नगर विधानसभा क्षेत्र के नगर पंचायत गजा में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

गजा से डीपी उनियाल। नरेंद्र नगर विधानसभा के गजा बारात घर में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया है। बारातघर गजा में आगामी 03 दिसंबर 2021 को डा. विवेक नेगी एम बी बी एस नाक, कान गला रोग विशेषज्ञ तथा डॉक्टर शांतनु अग्रवाल एमबीबीएस, एमडी फिजिशियन एवं हृदय रोग विशेषज्ञ निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण करेंगे। शिविर में पंजीकरण शुल्क मात्र 30 रु. रखा गया है । 

उक्त स्वास्थ्य शिविर का आयोजन नगर पंचायत गजा, प्रगतिशील जन विकास संगठन गजा एवं मान सिंह चौहान निवर्तमान प्रधान गौंसारी के सहयोग से किया जा रहा है ।  दिनेश प्रसाद उनियाल अध्यक्ष प्रगतिशील जन विकास संगठन गजा ने बताया कि धारअकरिया, क्वीली, कुजणी, मखलोगी, पालकोट पट्टी की जनता को लाभ मिलेगा।  E.N.T सर्जन डॉ विवेक नेगी  कान , गला ,नाक सम्बंधी रोगों की जांच करेंगे तथा डॉक्टर शांतनु अग्रवाल हृदय रोग , शूगर , थायराइड , तथा पेट संबंधी बीमारियों व निमोनिया  की जांच करेंगे । 

उक्त स्वास्थ्य शिविर में आने वाले दोनों डाक्टर देहरादून से आ रहे हैं । सुबह 10 बजे से 2 बजे अपराह्न तक बारातघर गजा में स्वास्थ्य शिविर में आकर लाभ लिया जा सकता है । क्षेत्र की जनता को इन सेवाओं के लिए ऋषिकेश व देहरादून जाना पड़ता है ।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!