लोकार्पण के लिए दुल्हन की तरह सजाया गया घण्टाकर्ण धाम

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

12 नवम्बर को पूज्य माता मंगला जी और पूज्य भोले जी महाराज के सानिध्य में मुख्यमंत्री जी करेंगे लोकार्पण

गजा से डीपी उनियाल की रिपोर्ट। घण्टाकर्ण धाम घंडियाल डांडा मंदिर क्वीली का लोकार्पण 12 नवम्बर को प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री उत्तराखंड सरकार श्री पुष्कर सिंह धामी पूज्य माता मंगला जी और पूज्य भोले जी महाराज की उपस्थिति में करेंगे ।
लोकार्पण समारोह के अवसर पर सूबे के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल जी तथा जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सोना सजवाण सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहेंगे । लोकार्पण के लिए मंदिर को दुल्हन की तरह सजाया गया है । लोकार्पण समारोह की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे घंटा कर्ण धाम ट्रस्ट के अध्यक्ष विजय प्रकाश बिजलवाण व सचिव रघुवीर सिंह सजवाण ने बताया कि मंदिर को दुल्हन की तरह सजाया गया है । फूलों और विद्युत सज्जा से चारों ओर से सजा कर तैयार किया गया है । 
समारोह आयोजन के संयोजक बीर सिंह रावत अध्यक्ष मंडी समिति नरेन्द्र नगर व आयोजन व्यवस्थापक अशोक बिजल्वाण ने हेलीपैड व मंच  सहित भंडारे की तैयारियां पूर्ण कर ली हैं ।
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!