राज्य स्थापना दिवस पर आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने उपजिलाधिकारी कार्यालय कीर्ति नगर में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कर राज्य सरकार से पूछे 21 सवाल

Govind Pundir
5 Min Read
खबर को सुनें

कीर्ति नगर। धरना स्थल पर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रत्येक वर्ष की तरह आज भी उत्तराखंड राज्य स्थापना की वर्षगांठ पर प्रदेश सरकार उत्सव मना रही है। लेकिन हकीकत इस से कोसों दूर है। राज्य बने हुए 21 वर्ष हो गए लेकिन आज भी राज्य आन्दोलन के शहीदों के सपनो का उत्तराखंड नहीं बन पाया है।

आप नेता गणेश भट्ट ने कहा कि राज्य की जनता आज भी रोजगार, बिजली, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा और सड़क जैसी मूलभूत सुविधाओं के लिए संघर्ष कर रही है. इन 21 वर्षों में भाजपा और कांग्रेस की सरकारें रही हैं। 

संगठन मंत्री धर्म सिंह चौहान ने कहा कि प्रदेश के पिछड़ने में जितना दोष आपकी भाजपा सरकार है उतना ही दोष कॉंग्रेस का है. लेकिन डबल इंजन की सरकार बनने के बावजूद ना तो टिकाऊ सरकार मिली ना जनता के हितों के अनुरूप नीतियाँ बनाई गयी।

धरना प्रदर्शन करने वालों में धर्म सिंह चौहान, गणेश भट्ट, रघुवर दयाल जी, सुनील कुमार, कुलदीप राणा, सौरभ शाह, धन सिंह चौहान, प्रवीण रतूड़ी, नरेश कुमार, मुकेश गैरोला, सुनील पोखरियाल, पवन पूरी आदि मौजूद रहे। 

आज आम आदमी पार्टी द्वारा देवप्रयाग विधानसभा के कीर्ति नगर तहसील मुख्यालय में आयोजित धरना प्रदर्शन के माध्यम से भाजपा कांग्रेस से 21 सवाल पूछे-

1. राज्य गठन के 21 वर्षों बाद भी रामपुर तिराहा, खटीमा, मसूरी श्री यंत्र गोलीकांड के दोषियों सजा क्यों नहीं दिलाई जा सकी?

2. राज्य गठन के 21 वर्षों बाद भी उत्तराखंड में स्वास्थ्य सेवाएँ बदहाल स्थिति में क्यों हैं?

3. राज्य गठन के 21 वर्षों बाद भी उत्तराखंड में युवाओं के लिए रोजगार के अवसर क्यों नहीं बढाए गए?

4. राज्य गठन के 21 वर्षों बाद भी राज्य में गर्भवती महिलाओं को सुरक्षित प्रसव की गारंटी क्यों नहीं मिल पाई?

5. राज्य गठन के 21 वर्षों बाद भी उत्तराखंड की परिसंपत्तियां उत्तर प्रदेश के कब्जे से मुक्त क्यों नहीं करवाई गयी?

6. राज्य गठन के 21 वर्षों बाद भी उत्तराखंड के गांवों में पानी का संकट दूर क्यों नहीं हो पाया?

7. राज्य गठन के 21 वर्षों बाद भी उत्तराखंड के सभी गाँव सड़क से क्यों नहीं जुड़ पाए?

8. राज्य गठन के 21 वर्षों बाद भी प्रदेश में मजबूत भू कानून क्यों लागू नहीं किया गया?

9. राज्य गठन के 21 वर्षों बाद भी नेता मालामाल और और जनता बदहाल क्यों है?

10. राज्य गठन के 21 वर्षों बाद भी राज्य के युवा पलायन को मजबूर क्यों है?

11. राज्य गठन के 21 वर्षों बाद भी उत्तराखंड के सरकारी स्कूल खस्ताहाल क्यों है?

12. राज्य गठन के 21 वर्षों बाद भी जनता को छोटे छोटे कामों के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर क्यों लगाने पड़ते हैं?

13. राज्य गठन के 21 वर्षों बाद भी पहाड़ों में उद्योग धंधे क्यों स्थापित नहीं किये गये?

14. राज्य गठन के 21 वर्षों बाद भी ऊर्जा प्रदेश कहे जाने वाले उत्तराखंड के हर गाँव तक सस्ती बिजली क्यों नहीं पंहुचाई गयी?

15. राज्य गठन के 21 वर्षों बाद भी घोटालों के आरोप में फंसे नेताओं को सजा क्यों नहीं मिली?

16. राज्य गठन के 21 वर्षों बाद भी उत्तराखंड में मूल निवास के अधिकार को लागू क्यों नहीं किया गया?

17. राज्य गठन के 21 वर्षों बाद भी उत्तराखंड करोड़ों रूपये के कर्ज लेने का मोहताज क्यों हैं?

18. राज्य गठन के 21 वर्षों बाद भी उत्तराखंड को पर्यटन प्रदेश के रूप में विकसित क्यों नहीं किया गया?

19. राज्य गठन के 21 वर्षों बाद भी उत्तराखंड की स्थाई राजधानी गैरसैण क्यों नहीं बन पाई?

20. राज्य गठन के 21 वर्षों बाद भी पहाड़ों में जंगली जानवरों से खेती को बचाने की ठोस व्यवस्था क्यों नहीं बन पाई?

21. राज्य गठन के 21 वर्षों बाद भी स्वरोजगार में प्रदेश के युवाओं की हिस्सेदारी क्यों नहीं बढ़ पाई?

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!