युवा महोत्सव में प्रतिभागियों ने दिखाया जलवा

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

नई टिहरी । जिला युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग के तत्वाधान में जनपद स्तरीय युवा महोत्सव 2021 का आयोजन नई टिहरी स्थिति विकास भवन के बहुउद्देशीय हाल में हुआ। 

 युवा महोत्सव का उद्घाटन अपर जिलाधिकारी रामजी शरण शर्मा द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। सायं चार बजे तक लोक नृत्य में क्रमशः जौनपुर प्रथम, कीर्ति नगर द्वितीय व विकासखण्ड भिलंगना के प्रतिभागियों ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जबकि लोक गीत में क्रमशः प्रथम स्थान चंबा, द्वितीय भिलंगना व तृतीय स्थान पर जौनपुर विकास खण्ड रहा।

विजेता प्रतिभागियों सहित जज महीपाल सिंह नेगी, बीना बोरा एवं सुनीति थापा, जिलाधिकारी इवा आशीष श्रीवास्तव व मुख्य विकास अधिकारी नमामि बंसल ने पुरस्कार भेंट कर सम्मानित किया। 

इस अवसर पर जिला युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल अधिकारी डॉ मुकेश चंद डिमरी, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारियों सहित विभिन्न विकास खंडों के प्रतिभागी उपस्थित थे। 

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!