Ad image

उत्तराखंड में जनता परिवर्तन चाहती है- सुरेश चंदेल

Govind Pundir
3 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

नई टिहरी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की टिहरी लोकसभा क्षेत्र के पर्यवेक्षक हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के पूर्व सांसद पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुरेश चंदेल ने कहा कि उत्तराखंड की  जनता परिवर्तन चाहती है । जनता अब परिवर्तन का मन बना चुकी है, अब कांग्रेस जनों को घर-घर जाकर भारतीय जनता पार्टी सरकार की नाकामी को जन जन तक पहुंचाना होगा ।

भाजपा के द्वारा 2017 में किये गए सभी वादों को जनता को याद दिलाना होगा भाजपा ने समाज के किसी भी वर्ग के साथ न्याय नहीं किया सिर्फ झूठे वादे कोरे भाषण और जुमलेबाजी कर जनता को गुमराह किया ।

उन्होंने कहा 2017 में भाजपा ने कहा कि देश का एक भी सैनिक शहीद होगा तो उसके बदले 10 सर काट कर लाएंगे आज पूरे देश की सीमाएं असुरक्षित है और लगातार देश की सरहद पर सैनिक शहीद हो रहे हैं। महंगाई चरम पर है डीजल पेट्रोल के दाम आसमान छु रहे हैं। गरीब आदमी का जीना दुश्वार हो गया जनता इसका जवाब 2022 के विधानसभा में चुनाव  में देगी और कांग्रेस की सरकार बनेगी।

पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने कहा कि भाजपा ने प्रदेश 20 साल पीछे कर दिया है जनता के साथ न्याय नहीं किया जनता को गुमर्राह कर धोखा दिया ।भजपा खरीद फरोख्त की राजनीति करती है।  चंद उद्योगपति घरानों की गोद में बैठे हुई।

जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राकेश राणा ने कहा कि सभी कांग्रेस जनों को एक होकर अपने अपने बूथों को मजबूत कर 2022 में टिहरी  से छह की छह विधानसभा सीटें जीतनी होगी।

प्रदेश उपाध्यक्ष जोत सिंह बिष्ट और विक्रम सिंह नेगी जी ने कहा की अब जनमानस भाजपा के बहकावे में आने वाला नही है भाजपा ने गरीब आदमी की कमर तोड के रख दी है बेरोजगार नौजवान डर दर की ठोकरे खा रहे अब 2022 में जनता इसका मुंहतोड़ जवाब देगी जनता कांग्रेस को सेवा करने का अवसर देगी।

उपरोक्त कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री मनमोहन सिंह मल ,विजय गुनसोला, नरेंद्र सिंह राणा, प्रदेश सचिव शांति प्रसाद भट्ट ,जगदंबा प्रसाद रतूड़ी, नरेंद्र रमोला,सय्यद मुसरफ अली, कुलदीप पवार, जोत सिंह रावत, डॉटर बिरेंदर सिंह रावत, पूर्व अध्यक्ष सूरज राणा ,धनी लाल शाह, दिनेश लाल, शूरवीर लाल ,दर्शनी रावत, ममता उनियाल ,आशी रावत, मुर्तजा बेग ,देवेंद्र नौडियाल,ब्लॉक अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद डोभाल, सबल सिंह राणा, मान सिंह रौतेला, भरत बुटोला, लक्ष्मी प्रसाद जोशी, सुरेंद्र सिंह रावत ,प्रदीप कवि,सुमन सिंह गुसाईं, गंभीर सिंह नेगी, चंबा नगर पालिका अध्यक्ष सुमना रमोला , नई टिहरी सीमा कृषाली,  चमियाला ममता पवार, राजेश्वर बडोनी , विक्रम सिंह पवार, अरविंद मोहन सकलानी ,साहब सिंह ,श्रीमती सिबी भंडारी ,प्यार सिंह बिष्ट, शक्ति प्रसाद, शिवेंद्र रतूड़ी,मनीष कुकरेती,धनपाल बिष्ट,  मुरारीलाल खंडवाल, प्रदीप चंद्र रमोला , सुमेरी बिष्ट, महावीर सिंह चौहान, मुन्नी देवी, सोहनलाल परोपकारी, सुरेश राणा,  दिनेश कृशाली सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस जन मौजूद  थे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!