फ्रेंड्स क्लब ने जीता, “द्वितीय टिहरी क्रिकेट लीग” का उद्घाटन मुकाबला

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

नई टिहरी। ” आओ युवाओं, मैदान चलें ” मुहिम के तहत युवाओं को खेल के मैदान से जोड़ने के उद्देश्य से  डॉ ए0पी0जे0 अब्दुल कलाम विचार मंच – टिहरी एवं सम्राट स्पोर्टस एकेडमी के तत्वावधान में, द्वितीय टिहरी क्रिकेट लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया । जिसमें कुल 16 टीमों को शामिल किया गया ।

टूर्नामेंट का उद्घाटन मुख्य अतिथि अध्यक्ष नगर पालिका टिहरी श्रीमती सीमा कृषाली द्वारा रिबन काटकर किया गया।

साथ ही विशिष्ट अतिथि , उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेता आकाश कृषाली ने पहले मैच का टॉस कराकर किया।

आयोजन समिति की तरफ से मुख्य अतिथि का  फूल मालाओं से स्वागत किया गया अौर स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। पहला मुकाबला  Freinds क्लब और BBC क्लब  के बीच खेला गया, ज़िसे Freinds क्लब ने 08 विकट से जीता।

टूर्नामेंट का दूसरा मुकाबला चिन्याली चैंम्प्स और हन्नी एलेवन के बीच खेला गया। जिसे चिन्याली चैंप्स ने 7 विकेट से जीता।  चिन्याली चैंप्स की और से नित्ती ने सर्वाधिक 57 रन व विकास ने 6 गेंदों में 24 रन बनाये। नित्ती को मैन ऑफ़ द मैच चुना गया ।  साथ ही अतिथि पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष पर्वत कुमाई ने खिलाड़ीयों को भविष्य की शुभकामनाये दी।

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष असद आलम,  प्रदेश सचिव राजेश नेगी, शहर अध्यक्ष विपिन जैन, अमित नेगी, हितेश, किशन , शहर उपाध्यक्ष- फहाद शेख , शहर सचिव ईमरान अली ,  संजय घिल्डियाल, अमित बिष्ट ,चमन, विकास गुसाईं , दिवाकर बेलवाल आदि उपस्थित थे ।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!