Ad image

देवस्थानम बोर्ड भंग करने पर संत समाज ने जताई खुशी

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

रायवाला हरिद्वार। भाजपा सरकार द्वारा उत्तराखंड में लागू देवस्थानम बोर्ड भंग करने की मुख्यमंत्री की घोषणा का तीर्थ पुरोहितों के साथ ही उत्तराखंड समाज से जुड़े संतों महंतों ने स्वागत किया है। 

मुख्यमंत्री की घोषणा के उपरांत नृसिंह वाटिका आश्रम रायवाला में उत्तराखंड की धरती पर जन्मे महात्माओं की आवश्यक संगोष्ठी हुई जिसमें सर्वसम्मति से देवस्थानम बोर्ड भंग करने के सरकार के फैसले का स्वागत किया गया। आश्रम की संचालिका साध्वी माँ देवेश्वरी ने बताया कि परमाध्यक्ष नृसिंह पीठाधीश्वर स्वामी रसिक महाराज ने इस अवसर पर भाजपा सरकार के मुखिया पुष्कर सिंह धामी को धन्यवाद संदेश भेजते हुए कहा कि सरकार के इस विचारणीय बोर्ड को भंग करने से पुरोहित समाज को सुकून मिला है। जिसका लाभ आगामी विधानसभा चुनाव में आपके नेतृत्व को मिलेगा। जनभावना से जुड़े इस विवादास्पद बोर्ड को भंग करना आपके साहसिक एवं नैतिक कदम को समस्त संत समाज अभिवादन के रूप में स्वीकार करता है। 

इस अवसर पर स्वामी प्रकाशानंद गिरी, स्वामी ज्ञानेश्वर महाराज, अतुल कृष्ण शास्त्री, ब्रहमचारी गोकर्ण उपाध्याय, साध्वी प्रज्ञा भारती एवं बड़ी संख्या में संत महंतों ने सरकार के इस फैसले का स्वागत किया।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!