Ad image

पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक की पुत्री की शादी में आशीर्वाद देने पहुंचे उत्तराखंड ज्योतिष रत्न आचार्य डॉक्टर चंडी प्रसाद घिल्डियाल

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

देहरादून।उत्तराखंड ज्योतिष रत्न आचार्य डॉक्टर चंडी प्रसाद घिल्डियाल आज देहरादून में राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक की सुपुत्री श्रेयसी  के विवाह समारोह में पहुंचे और वर-वधू को मंगलमय वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं प्रदान की।

इस अवसर पर पुराने दिनों को याद करते हुए डॉक्टर घिल्डियाल में कहा कि विद्यार्थी जीवन से ही वह निशंक जी के काफी नजदीक रहे जब निशंक जी ने पत्रकारिता से निकलकर अविभाजित उत्तर प्रदेश में कर्णप्रयाग विधानसभा क्षेत्र से पहला चुनाव लड़ा उस समय भी वे उनके साथ रहे और उसके बाद जीवन में आए राजनीतिक उतार और चढ़ाव के समय भी वह अलग नहीं हुए वे उनके साथ रहे। 

वास्तव में निशंक जी ने अपने बच्चों को काफी नैतिक और संस्कारित शिक्षा प्रदान की। हमेशा अपने से बड़ों का आदर करने की वजह से  आज उनके बच्चे बहुत अच्छी स्थिति में है। प्रत्येक माता-पिता को अपने बच्चों को इसी प्रकार संस्कारित शिक्षा प्रदान करनी चाहिए कि काफी बड़े ओहदे पर पहुंचने के बाद भी पोखरियाल जी के बच्चों में अपने पिता की तरह विनम्रता सहजता और सरलता का भाव है।

उत्तराखंड ज्योतिष रत्न आचार्य घिल्डियाल ने इस अवसर पर नवग्रहों का मंगलाचरण एवं वेद के मंत्रों  का उच्चारण कर नव दंपति के सुखी और संपन्न जीवन की कामना की।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!