उत्तराखंड ज्योतिष रत्न आचार्य डॉक्टर चंडी प्रसाद घिल्डियाल 1 जून से लगातार देहरादून में

Garhninad Desk
2 Min Read
खबर को सुनें

ऋषिकेश। जन्म कुंडली एवं हस्तरेखा विशेषज्ञ उत्तराखंड ज्योतिष रत्न आचार्य डॉक्टर चंडी प्रसाद घिल्डियाल 1 जून से लगातार देहरादून में रहकर लोगों का मार्गदर्शन करेंगे।

जन्म कुंडली और हस्तरेखा देखकर जीवन की समस्त समस्याओं को हल करने के लिए एवं वास्तु शास्त्र ,यंत्र एवं मंत्रों के विशेषज्ञ के रूप में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रसिद्ध आचार्य श्री के कार्यक्रम प्रभारी ठाकुर खेम सिंह ने बताया कि डॉक्टर साहब 1 जून को सायंकाल 6:00 बजे देहरादून अपने निजी आवास धर्मपुर में पहुंच जाएंगे दो जून को सुबह श्रीनगर गढ़वाल से भूतपूर्व सैनिक संगठन से जुड़े परिवारों के सदस्य उनसे ज्योतिषीय परामर्श एवं आशीर्वाद लेंगे उसके बाद लोग मिलने का समय ले सकते हैं।

श्री खेम सिंह ने बताया कि आचार्य चंडी प्रसाद के समस्त कार्यक्रम जून माह में देहरादून से ही तय होंगे इसलिए लोग उनसे मिलने के लिए उनके व्यक्तिगत टेलीफोन नंबरों 94111 53845 एवं 7017 8 8 6131 पर संपर्क कर सकते हैं अभी तक जून माह के लिए जिन लोगों को मिलने का समय मिल चुका है उनको दोबारा समय लेने की आवश्यकता नहीं है।
ठाकुर खेम सिंह ने बताया कि अमेरिका ,जर्मनी ,कनाडा ,हॉलैंड जैसे देशों से भी लोगों ने आचार्य श्री से मिलने का समय लिया है उनको भारतीय स्टैंडर्ड समय के अनुसार मिलने का समय दिया गया है भारतवर्ष के विभिन्न प्रांतों से राजनीति ,व्यापार, प्रशासन, न्याय क्षेत्र से जुड़ी बड़ी हस्तियों के अतिरिक्त सामान्य नागरिकों को भी मिलने का समय दिया जा रहा है।

Share This Article
error: Content is protected !!