Ad image

हादसा:एसयूवी कार नहर में गिरी 4 की मौत, 4 लापता

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

यूपी । उत्तर प्रदेश से बड़ी खबर आ रही है, आज नगराम के पास एक बड़ा हादसा हो गया है। एक बेकाबू एसयूवी कार इंदिरा नहर में गिर गई है। इस हादसे में सभी सवार 8 लोगों के डूबने की आशंका है। इनमें से 4 को बाहर निकाला गया है।

घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य में जुटे हैं। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है और बचाव व राहत कार्य जारी है।

बता दें कि यह हादसा नगराम के भौरा कला के पास हुआ है। मौके पर मौजूद लोगों ने कहा कि एक एसयूवी कार यहां इंदिरा नहर में गिर गई। कार की गति तेज थी। चालक उस पर नियंत्रण नहीं रख सका। बताया जा रहा है कि इस गाड़ी में 8 लोग सवार थे। 

हादसे के बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया है। अभी तक  4 लोगों को नहर से बाहर निकाला गया है।  हादसे के बाद आसपास मौजूद ग्रामीणों की भीड़ लग गई।  


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!