विश्व दिव्यांग दिवस पर दिव्यांगों और समाजसेवियों को किया सम्मानित

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

नई टिहरी। विश्व दिव्यांग दिवस पर आज सामुदायिक मिलन केंद्र बौराड़ी में समाज कल्याण विभाग टिहरी और  जिला पुनर्वास केंद्र की तरफ से दिव्यांगों को और समाज में सामाजिक कार्य कर रहे व्यक्तियों को सम्मानित किया गया।  

इस कार्यक्रम के अध्यक्ष नागरिक मंच के अध्यक्ष सुन्दरलाल उनियाल, मुख्य अतिथि जिला विकास अधिकारी सुनील कुमार , विशिष्ट अतिथि जिला समाज कल्याण अधिकारी किशन सिंह चौहान , जिला  दिव्यांग पुनर्वास केंद्र के नोडल अधिकारी सुशील बहुगुणा आदि उपस्थित रहे। 

इस मौके पर दिव्यांग नवीन गुनसोला, दिगवीर सिंह महर, अनामिका, मोशिन अहमद आदि को सम्मानित किया गया। दिव्यांग पुनर्वास केन्द्र में कार्यरत मोहन रावत फिजियोथेरेपिस्ट द्वारा एक बच्चे अंश का बढ़िया इलाज किया जा रहा है, इसमें बहुत अच्छी प्रगति है। 

समाज में बेहतर कार्य करने के लिए मोहन सिंह रावत, (पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष) विजय कठैत ( सभासद, डीपीसी सदस्य) सुंदर सिंह (प्रधान संगठन अध्यक्ष जौनपुर) आशीष डंगवाल( योगा टीचर) आदि लोगों को सम्मानित किया गया।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!