Ad image

हैलो टिहरी🌿 टिहरी पुलिस द्वारा नशाखोरों तथा अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध की गयी कार्यवाही

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें
एक वर्ष में अवैध शराब के 147 अभियोगों में 155 अभियुक्तों तथा एनडीपीएस के तहत 43 अभियोगों में 50 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर कुल 94 लाख के मादक पदार्थों को किया ज़ब्त ।

🌿🌿🌿🌿🌿🌿🌿🌿
श्रीमती तृप्ति भट्ट, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदया, जनपद टिहरी गढ़वाल के निर्देशन में टिहरी पुलिस द्वारा अवैध शराब एवं मादक पदार्थों के विरुद्ध ताबड़तोड़ कार्यवाही का सिलसिला लगातार जारी है।

टिहरी पुलिस द्वारा विगत 01 वर्ष (दिसम्बर 2020 से 08.12.2021 तक) में अवैध शराब एवं मादक पदार्थों के विरूद्ध की गई कार्रवाई का विवरण

➡️ कुल पंजीकृत अभियोगः-190
➡️ कुल गिरफ्तारीः- 205 अभियुक्त

बरामदगीः-
➡️ अवैध अंग्रेजी शराबः- (516 पेटी) 6192 बोतल- (अनुमानित कीमत-45,00,000/-)
➡️ 15 बोतल देशी शराब- (अनुमानित कीमत-1500)
➡️ 259 लीटर कच्ची शराब- (अनुमानित कीमत-26,000/-)
➡️ 29 पेटी (679 केन) बीयर- (अनुमानित कीमत- 68000/-)
➡️ 161 ग्राम स्मैकः-(अनुमानित कीमत- 17,00,000/-)
➡️ 21 किग्रा चरसः-(अनुमानित कीमत-21,00,000/-)
➡️ 47 किग्रा डोडा पोस्त – (अनुमानित कीमत- 10,00,000)

टिहरी पुलिस द्वारा विगत 1 वर्ष में 190 अभियोग पंजीकृत करते हुए 205 अभियुक्तों की गिरफ्तारी सहित 94 लाख के मादक पदार्थों को जब किया गया है।

अवैध शराब एवं मादक पदार्थों की रोकथाम एवं जनपद टिहरी गढ़वाल को नशा-मुक्त किये जाने हेतु टिहरी पुलिस का अभियान भविष्य मे भी लगातार जारी रहेगा।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!